20 जुलाई 2023 - 12:13
इराक ने स्वीडन से रिश्ते तोड़े, स्वीडिश राजदूत को बग़दाद से निकाला

इराकी प्रधान मंत्री ने बगदाद में स्वीडिश राजदूत को निष्कासित करने और स्टॉकहोम में इराकी राजदूत को वापस आने का आदेश दिया है।

स्वीडन में एक बार फिर कुराने मजीद के अपमान और इराक के झंडे को आग लगाने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इराक ने बगदाद से स्वीडन के राजदूत को बाहर निकालते हुए इस देश से अपने राजनयिक रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया है।

स्वीडन में पवित्र कुरान के बार-बार अपमान और स्टॉकहोम में देश के दूतावास के सामने इराकी झंडे को जलाने के बाद, इराकी प्रधान मंत्री ने बगदाद में स्वीडिश राजदूत को निष्कासित करने और स्टॉकहोम में इराकी राजदूत को वापस आने का आदेश दिया है।

इससे पहले बकरीद के दिन कुराने मजीद का अपमान करने वाले इराकी मूल के स्वीडिश नागरिक ने एक बार फिर स्वीडन पुलिस की सहायता से कुराने मजीद का अपमान किया और इराकी झंडे को आग लगाई।

स्वीडन की इन अपमानजनक हरकतों के जवाब में इराक के प्रधानमंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमने आज ही कैबिनेट की इमरजेंसी बैठक बुलाई और आपसी रजामंदी से फैसला देते हुए स्वीडिश राजदूत को बगदाद से निकलने का आदेश दिया है साथ ही स्वीडन में अपने दूतावास को भी बंद करने का निर्णय लिया है।